सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

December month movies

 Most awaited Movies in December 2023

CLASH



2023 दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड  मूवीज लिस्ट


1. Animal (01/dec/2023)

एनिमल रणबीर कपूर और रशमिका मन्दन्ना की मोस्ट अवेटेड मूवी है। मूवी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, फिल्म cine studio और t-series द्वारा निर्मित है। फिल्म को डायरेक्ट किया है (संदीप रेड्डी वांगा) ने जिन्होंने पहले कबीर सिंग और अर्जुन रेड्डी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है। फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।


2. Sam bahadur (01/dec/2023)

सैम बहादुर विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल (सैम मानेकशॉ ) की जीवनी है,   फिल्म मेघना गुलजार के द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म सैम बहादुर  फिल्म एनिमल के साथ क्लैश करेगी।

3.operation valentine (08/dec/2023)

ऑपरेशन वेलेंटाइन एक तेलुगु फिल्म है, जिसमे वरुण तेज और मसूषी छिल्लर लीड रोल प्ले करेंगे। फिल्म इंडियन एयर फोर्स (वायु सेना) पर आधारित है। 

4.joram (08/dec/2023)

जोरम एक सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित है और मखीजाफिल्म के साथ ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल निभाएंगे। फिल्म 08 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5.merry Christmas (15/dec/2023)

मेरी क्रिसमस विजय सेथूपथी और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म है। फिल्म एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। मेरी क्रिसमस एक घटनापूर्ण दिन के इर्द-गिर्द घूमती है जो कैटरीना और विजय की दुनिया को उलट-पुलट कर देता है। फिल्म 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

6.dunki (22/dec/2023)

डंकी सुपरस्टार शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

7.salaar (22/dec/2023)

सलार एक्टर प्रभास की मच अवेटेड फिल्म में से एक है, फिल्म को डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का निर्माण होमबाले फिल्म द्वारा किया गया है। फिल्म kgf यूनिवर्स को आगे बढ़ाने का काम करेगी। सलार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है यह फिल्म शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी के साथ क्लैश करने वाली है। 



नोट: जबसे प्रशांत नील ने अपनी फिल्म सलार को राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के साथ रिलीज करने का ऐलान किया है, तबसे सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई हैं। क्लैश की न्यूज आते ही प्रभास और शाह रुख खान के फैंस आपस में भिड़ गए है। ऑडियंस में दोनो फिल्मों का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा कि 22 दिसंबर को होने वाले क्लैश में किसकी जीत होती है।



टिप्पणियाँ