सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Top 05 webseries releasing in 2024

 Top 06 webseries releasing in 2024 



टॉप 06 वेबसिरीस सीक्वल जो अगले साल 2024 में धूम मचाएंगी। जिनका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। 

1.mirzapur season 3 



मिर्जापुर एक क्राइम थ्रिलर जेनर में आने वाली वेबसिरीज़ है। जिसके दो सीजन अब तक रिलीज हो चुके है। और फैंस इसके तीसरे सीजन के लिए बहुत उत्सुक है। सीरीज में हमे मिर्जापुर शहर के नामी गैंगस्टर कालीन भैया और उनके बेटे मुन्ना भैया की कहानी दिखाई जाती है ,जो मिर्जापुर शहर पर राज करते है।

2.familyman season 3



फैमिलिमैन में श्रीकांत तिवारी नाम के अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाई गई है। जिसमे श्रीकांत अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे मेंटेन करता है, वो हमे इस वेबसीरीज़ में हमे बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसमे मनोज बाजपई की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
 फैमिलिमैन के दो सीजन रिलीज हो चुके है। इसके तीसरे सीजन का फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। बताया जा रहा है की फैमिलिमैन का तीसरा सीजन 2024 में कभी रिलीज किया जाएगा।

3. Aashram season 4



बॉबी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट वेबसीरीज़ आश्रम का सीजन 4 भी हमें 2024 में  देखने को मिल सकता है। आश्रम वेबसीरीज़ की कहानी निराला बाबा पर आधारित है जो बाबा के रूप में एक राजनीतिक/आपराधिक साम्राज्य का निर्माण करता है। सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग को काफी सराहा गया। सीरीज में ' बाबा निराला ' (बॉबी देओल) के काफी अंधभक्त है,जो बाबा के लिए कुछ भी कर सकते है। इसी का फायदा उठाकर बाबा अपने सारे काले काम जैसे की ड्रग्स,हत्या,बलात्कार जैसे कई सारे गैर कानूनी काम को अंजाम देता है। आश्रम का सीजन 4, 2024 में कभी रिलीज होगा (रिपोर्ट्स)

4.farzi 2



फर्जी एक क्राइम थ्रिलर डार्क ह्यूमर वाली वेबसीरीज थी। जिसमे शाहिद कपूर,राशि खन्ना, विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे। सीरीज एक पेंटिंग आर्टिस्ट के ऊपर बेस्ड है। जिसको खूब पैसा कमाना है। जिसके लिए वो गलत रास्ता यानी फर्जी नोट छापने का काम शुरू करता है। सीरीज पब्लिक को काफी पसंद आती थी। और इसके लीड एक्टर के अभिनय को काफी सराहा गया था। सीरीज काफी हिट रही थी इसलिए इस वेबसीरीज का सीजन 2 भी 2024 में रिलीज होने की पूरी संभावना है। 

5.Rana Naidu 2



राणा नायडू एक क्राइम थ्रिलर वेबसिरीज थी, जिसमे साउथ सुपरस्टार राणा डग्गुबती और व्यंकटेश डग्गुबाती लीड रोल में दिखाई दिए थे। सीरीज हॉलीवुड सीरीज ' रे डोनोवन ' का इंडियन एडेप्टेशन है, इस के  सीजन 2 की शूटिंग की शुरुआत जनवरी 2024 में शुरू होगी, मतलब की ये सीरीज हमे 2024 एंड तक रिलीज हो सकती है। 

टिप्पणियाँ