सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rajkumar Santoshi gets 2 years jail

 राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल.



17 फरवरी को जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई थी। और शिकायतकर्ता को ₹2 करोड़ रुपए देने का फैसला जामनगर अदालत ने सुनाया

आपको बता दे कि - जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जामनगर के एक कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है. मामला साल 2015 का है जब जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोक लाल ने डायरेक्टर को एक फिल्म बनाने के लिए एक करोड़ रुपए लोन के तौर पर दिए थे।

राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल को लोन चुकाने के नाम पर 10 लाख के 10 चेक दिए थे, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए थे। इसके बाद अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से कॉन्टैक्ट करने की बहुत कोशिश की पर उनके तरफ से कोई भी जवाब न आने पर अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी पर केस दर्ज कर दिया। ऐसे में अब डायरेक्टर को दो साल की सजा सुनाई गई है। और दो करोड़ रुपए अशोक लाल को लौटाने का फैसला जामनगर अदालत ने सुनाया। 

राजकुमार संतोषी ने बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू में बयाया की ये फर्जी केस है। और उन्हें इस देश के न्याय तंत्र पर पूरा भरोसा है, की उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। और उन्होंने बताया की उनके वकील ही इस केस को हैंडल कर रहे है। 

उनके वकील विनेश पटेल ने बताया की वो मजिस्ट्रेट फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। 
और उन्होंने आगे कहा कि- कोर्ट ने अपने फैसले पर 30 दिन का स्टे लगा दिया है और मिस्टर संतोषी को जमानत भी दे दी है। प्रॉसिक्यूशन ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर पाया जिससे साबित हो सके कि मिस्टर संतोषी ने उनसे कोई भी पैसा लिया हो. प्रॉसिक्यूशन ने खुद माना है कि किसी तीसरी पार्टी ने शिकायतकर्ता से पैसा लिया था। उसके बदले में तीसरी पार्टी ने छेड़छाड़ किए गए 11 चेक जमा करवाए जिनके बारे में मिस्टर संतोषी को कोई खबर नहीं थी। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और हमारे खिलाफ फैसला सुनाया. शिकायतकर्ता इस केस में उस तीसरी पार्टी को शामिल नहीं करना चाहते जिन्होंने पैसा लिया था। ऐसे में हम इस जानकारी के साथ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

दूसरी तरफ अशोक लाल के वकील पियूष भोजा के वकील ने बताया की 17 फरवरी को राजकुमार संतोषी कोर्ट में पेश नहीं थे। ऐसे में उनके जेल जाने के चांसेज काम है। मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाद उच्च न्यायालय में अपील करने के बाद  20 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी अन्यथा उन्हे जेल हो सकती है। 


इस केस के चलते अब राजकुमार संतोषी के आने वाले प्रोजेक्ट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 
राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ एक फिल्म शुरू की है, "लाहौर 1947" जिसमे लीड रोल प्ले करेंगे सुनी देओल और प्रिटी जिंटा। और विलेन का किरदार निभाएंगे अभिमन्यु सिंह। और इसको प्रोड्यूस कर रहे है आमेर खान प्रोडक्शन हाउस। 

टिप्पणियाँ