सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ranveer singh as shaktiman

 'Ranveer singh as shaktiman' confirmed 


Confirmed ranveer singh as 'shaktiman' 

फिल्म मेकर बासिल जोसेफ अपना हिंदी डेब्यू करने जा रहे हैं। हिंदी के नॉस्टल्जिक कैरेक्टर सुपर हीरो मूवी शक्तिमान से। बासिल जोसेफ ने इससे पहले तमिल सुपर हीरो फिल्म मिनल मुरली भी डायरेक्ट की है। 

फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह। वाईआरएफ प्रोडक्शन की फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह अब सुपर हीरो फिल्म शक्तिमान में नजर आएंगे। 

अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से सुर्खियां बटोर रहे स्टार रणवीर सिंह बासिल जोसेफ डायरेक्टेड फिल्म शक्तिमान में लीड रोल प्ले करेंगे। फिल्म का निर्माण सोनी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जायेगा। इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। 

रणवीर सिंह की फिल्म बैजू बावरा के पोस्टपोन होने के बाद रणवीर सिंह ने अपने डेट्स फिल्म शक्तिमान को दे दिए है। फिल्म डॉन 3 की शूटिंग खत्म करने के बाद रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। शक्तिमान सीरियल में शक्तिमान का रोल करने वाले मुकेश खन्ना ने बताया कि ये बड़े बजट की फिल्म है इसलिए टाइम लग रहा है।

फिल्म के विलेन को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही है। बताया जा रहा है कि विलेन तमराज किलविश का रोल मिनल मुरली के स्टार टोविनो थॉमस कर सकते हैं। 

शक्तिमान सीरियल 1997 में टीवी पर देखा जाता था। सीरियल में मुकेश खन्ना शक्तिमान का रोल करते थे। सीरियल को काफी पसंद किया जाता था। और इसलिए कुछ सोर्स के मुताबिक फिल्म शक्तिमान में भी एक छोटासा कैमियो करते नजर आएंगे।

फिल्म एक हेवी वीएफएक्स प्रोजेक्ट है। इसलिए इसके प्रि- प्रोडक्शन में काफी वक्त लग रहा है। इसलिए इस फिल्म शक्तिमान फिल्म का बजट ₹300 से ₹350  करोड़ बताया जा रहा हैं।

टिप्पणियाँ