सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RIP SUHANI BHATNAGAR

 Dangal star suhani bhatnagar death 
RIP suhani bhatnagar 

फिल्म दंगल में गीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 16 फरवरी को 19 साल की उमर में निधन हो गया हैं। 


सुहानी भटनागर ने  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर खान स्टारर  फिल्म दंगल से अपना डेब्यू किया था।

 सुहानी भटनागर के निधन की खबर आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर सुहानी भटनागर को श्रृद्धांजलि दि है। 

इसमें लिखा था- 



हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है।
उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना
इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता।
सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी
भगवान आपकी आत्मा को शांति दें 🙏

सुहानी भटनागर के मातापिता ने बताया कि दो महीने पहले उनके हाथों में सूजन पद गई थी। 

करीब 10-11 दिन पहले उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब पता चला की उन्हें डर्मेटोमायोसायटिस इस बीमारी में इंसान के शरीर में सूजन पड़ने लगती है और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ये एक रेयर ऑटो इम्यून डिसऑर्डर हैं, डॉक्टर सुहानी को स्टीरॉयड देने लगे इस वजह से उनके इम्यून सिस्टम पर असर पड़ा और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगी। 

सुहानी के पिता से बात करते समय उन्होंने बताया की इस बीमारी से रिकवर होने में वक्त लगता है। 
इस दौरान सुहानी के दिमाग पर असर पड़ा फेपडे कमजोर हो गए, उनमें पानी भरने लगा, सांस लेने में दिक्कत होने लगी। और 16 फरवरी की शाम सुहानी का निधन हो गया। 

फिल्म दंगल से सुहानी को काफी पॉपुलैरिटी मिली उसके बाद उन्होंने काफी एड्स में भी काम किया। फिर अपनी स्कूल की पढ़ाई के लिए फिल्मों से दूर हो गई। 
सुहानी के पैरेंट्स ने बताया की वो कॉलेज में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही थी।

टिप्पणियाँ