सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Singham again cast

 Ajay Devgn upcoming movie Singham again cast 


सुपर स्टार अजय देवगन करीना कपूर खान स्टारर फिल्म सिंघम अगेन मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें बहुत से बड़े बड़े कलाकार हमें एक साथ देखने को मिलेंगे


फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, नजर आयेंगे। 

कॉप यूनिवर्स की इस अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म को रोहित शेट्टी अपने कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं।

Actors and their roles

सबसे पहले अजय देवगन - अजय देवगन अपनी बाकी दो फिल्मों की तरह ही अपने बाजीराव सिंघम वाले रोल को आगे बढ़ाएंगे। फिल्म में दिखाया जायेगा की सिंघम का प्रमोशन हो गया है और वो अब DCP बन गया हैं। अजय देवगन इस
 मल्टी - स्टारर फिल्म को लीड करेंगे।

करीना कपूर खान - करीना कपूर खान अपने सिंघम रिटर्न्स वाला ही अवनी कामत (बाजीराव सिंघम की गर्लफ्रेंड) का रोल आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

रणवीर सिंह - रणवीर सिंह का एक एक्सटेंडेड कैमियो रोल होगा जो उनके संग्राम भालेराव (simmba) के किरदार में नजर आएंगे। 2021 में इस कैरेक्टर पर सोलो फिल्म भी रिलीज हुई थी। जो  बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अक्षय कुमार - इस फिल्म में अक्षय कुमार का गेस्ट अपीयरेंस होगा। अक्षय अपना वीर सूर्यवंशी वाले रोल में ही नजर आयेंगे। वीर सूर्यवंशी के कैरेक्टर इंट्रोडक्शन के लिए भी एक सोलो फिल्म बनाई गई थी। जिसमे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे।

दीपिका पादुकोण - दीपिका पादुकोण इस फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी, इसे लेडी सिंघम भी कहा जा रहा हैं। जो इस फिल्म में सिंघम की मुह बोली बहन के रूप में इस फिल्म में इंट्रोड्यूस किया जायेगा। बताया जा रहा हैं कि बादमें रोहित शेट्टी इस कैरेक्टर को लेकर एक सोलो फिल्म भी बना सकते है। जो इस कॉप यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होगी।

टाइगर श्रॉफ - टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में एसीपी सत्या का है। 
उम्मीद है कि टाइगर श्रॉफ के इस रोल से एक्शन का लेवल बहुत हाई हो जायेगा। 

अर्जुन कपूर - अर्जुन कपूर इस फिल्म में मैन विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अभी तक इनके कैरेक्टर का नाम रिवील नहीं किया गया, लेकिन उनके कैरेक्टर को शैतान बुलाया जा रहा हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया गया है।

जैसे अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो किया था, वैसे हि अब  रणवीर सिंह और अक्षय कुमार इस फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आएंगे।
फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

टिप्पणियाँ